{"_id":"65467fe08b0b36ef0500b488","slug":"training-of-personnel-started-for-making-ayushman-card-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6574-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू
Sat, 04 Nov 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में अब रात के समय भी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गंभीर मरीजों को बिना आयुष्मान कार्ड के रेफर करने की नौबत नहीं आएगी।
इससे इमरजेंसी के दौरान आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल में शाम छह बजे से रात 11 बजे तक मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। राइटर इनफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड, बेनिफिशियरी फैसिलेटाइजेशन एजेंसी (बीएफए) आयुष्मान कार्ड के जिला समन्वयक मोहित पांडेय ने बताया कि कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुछ दिन में रात के समय भी आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। वर्तमान में सुबह नौ से पांच बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाता है। संवाद