फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Training in SBI RSETI Pithauragarh

Pithoragarh News: प्रशिक्षण का लाभ उठाकर सफल उद्यमी बने प्रतिभागी-डीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Training in SBI RSETI Pithauragarh
एसबीआई आरसेटी में सीसीटीवी कैमार, सुरक्षा अलार्म स्थापना प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर प - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सीसीटीवी, सुरक्षा अलार्म, स्मोक डिटेक्टर की स्थापना, सर्विसिंग का 13 दिनी प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि डीडीओ रमा गोस्वामी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को देखकर आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में स्वरोजगार अपनाकर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में हिमांशु टम्टा प्रथम, मो. जुबैर द्वितीय, विलय चंद तृतीय रहे। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक निखिलेश जोशी और प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक चंद्रशेखर भट्ट ने प्रतिभागियों को प्रेरणादायक वीडियो और कहानियों से लक्ष्य निर्धारण चुनौतियों का समाधान प्रभावशाली संवाद, समय प्रबंधन, उद्यमशील व्यक्ति की विशेषता बताई। मास्टर ट्रेनर नीरज आर्य ने प्रशिक्षणार्थियों को सीसीटीवी लगाने और सुधारने की जानकारी दी। इस दौरान चार प्रतिभागियों को अटल पेंशन योजना, एक को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, 23 को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed