फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trail For Cricket in Pithauragarh

ओपन क्रिकेट ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Trail For Cricket in Pithauragarh
द् एथलीट होग क्रिकेट एकेडमी नैनीसेनी में ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से सीनियर पुरुष ओपन वर्ग के खिलाड़ियों के द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी नैनीसेनी में हुए। इसमें 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की योग्यता देखते हुए 16 खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन

शनिवार को नार्थ जोन में खेले पूर्व अनुभवी खिलाड़ी चयनकर्ता रवींद्र डसीला, नवीन पुनेठा, हेमा मेहता और पर्यवेक्षक दिनेश जोशी की देखरेख में ट्रायल हुए।
विज्ञापन

जिसमें 16 खिलाड़ी आयुष लोहनी, संजय सिंह धामी, भगवान सिंह कठायत, प्रदीप देवली, रोहित सिंह दानू, निखिल चंद, सौरभ सिंह, जीवन सिंह मेहता, निवास कोहली, बलवंत बाफिला, मनोज कापड़ी, योगेश कन्याल, सूरज सिंह, धर्मेंद्र खोलिया, योगेश बोरा का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रपत्रों की जांच शोभित पांडेय ने की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों की थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई।
क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने कहा कि चयनित प्रतिभागी शीघ्र ही जोनल ट्रायल्स लीग में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर -19 के जोनल ट्रायल्स चार अगस्त और पांच अगस्त को हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी काशीपुर में होंगे।

उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों से हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी काशीपुर में नौ बजे पहुंचने को कहा है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह चुफाल, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डीडीहाट प्रवीण सिंह कन्याल, जीवन सिंह मेहता, नरेंद्र सिंह भंडारी, राजिंदर सिंह गुर्रो, रमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed