फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh-Dharchula NH: Traffic stop for half an hour due to debris on NH

Pithoragarh-Dharchula NH: मलबा आने से आधे घंटे ठप रहा यातायात, लगी वाहनों की कतार, एंबुलेंस भी फंसी

Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

पलेटा के पास पनखोली गांव के ऊपर रविवार को दिन में पहाड़ी से मलबा, पत्थर और पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

विज्ञापन
Pithoragarh-Dharchula NH: Traffic stop for half an hour due to debris on NH
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर मलबा और पेड़ गिरने से फंसे वाहन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाईवे (एनएच) पर पलेटा के पास मलबा आने से लगभग आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। यात्रियों ने मलबा, पत्थर और पेड़ स्वयं हटाकर यातायात सुचारु किया। उधर बारिश से धारचूला के एलधारा से नाले के साथ मलबा फिर मल्ली बाजार तक पहुंच गया।

विज्ञापन


पलेटा के पास पनखोली गांव के ऊपर रविवार को दिन में पहाड़ी से मलबा, पत्थर और पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़क खोलने के लिए कोई पहल नहीं होने पर यात्रियों ने खुद ही मलबा, पत्थर और बांज के पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक अगले 48 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून में कई जगह स्कूल बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर धारचूला के टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के आपदाग्रस्त एलधारा का मलबा धारचूला नगर के मल्ली बाजार और खड़ी गली के लिए मुसीबतों का सबब बना हुआ है। शनिवार को हुई बारिश से मल्ली बाजार एवं खड़ी गली में बारिश का पानी और मलबा घुस गया। इससे लोगों को दिक्कतें हुई। शनिवार रात तहसीलदार डीके लोहनी, पटवारी सदर चंद्री चंद और कोतवाल कुंवर सिंह रावत मौके पर पहुंचे। भूरे सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मियों ने देर रात एक बजे तक खड़ी गली और मल्ली बाजार में रेस्क्यू अभियान चलाकर बंद नालों को खोलने का कार्य किया।

पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने बताया कि बारिश होने पर एलधारा क्षेत्र से भूस्खलन जारी रहने से नालियां बार-बार बंद हो जा रही हैं जिन्हें खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं थल-मुनस्यारी सड़क नाचनी के नया बस्ती में बार-बार बंद हो रही है। हरड़िया में लगातार मलबे के जमा होने से नए पुल को भी खतरा बना हुआ है। सड़क के बदहाल होने से मुनस्यारी के लिए बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed