फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic remained closed due to two feet of snow falling in Kalamuni of Munsiyari.

Pithoragarh News: मुनस्यारी के कालामुनि में दो फुट बर्फ गिरने से बंद रहा यातायात

Mon, 05 Feb 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Traffic remained closed due to two feet of snow falling in Kalamuni of Munsiyari.
थल-मुनस्यारी सड़क के कालामुनि में बर्फ में फंसी यात्री जीप। संवाद
पिथौरागढ़/ मुनस्यारी/धारचूला। रविवार की रात मुनस्यारी क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी में आधा इंच हिमपात हुआ। कालामुनि में दो फुट बर्फ गिरने से यातायात ठप रहा। बीआरओ ने सड़क खोलने के लिए मशीनें लगा दी हैं। मुनस्यारी के मिलम सहित धारचूला की दारमा और व्यास घाटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं।
विज्ञापन

रविवार रात से शुरू हुई बारिश और बर्फबारी सोमवार की सुबह तक जारी रही। मुनस्यारी के आसपास का क्षेत्र सोमवार सुबह बर्फ से सफेद नजर आया। कालामुनि में भारी हिमपात के चलते थल-मुनस्यारी सड़क में यातायात बाधित रहा। बीआरओ मशीनों की सहायता से बर्फ हटा रहा है। सड़क बंद होने से वाहन जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, आदि कैलाश, नाभीढांग, खलियाटॉप सहित कई हिस्सों में हिमपात हुआ है, वहीं निचले क्षेत्रों बारिश भी हुई। पिथौरागढ़ की तेजम तहसील में सर्वाधिक बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को मुनस्यारी का तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

........इनसेट........
बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर खुशी
मुनस्यारी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से धुंध छंट गई है। इससे वातावरण खुशनुमा हुआ है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान है। हिमनगरी मुनस्यारी में बड़ी संख्या में लोग बर्फबारी का आनंद लेने आते हैं। इस साल बर्फबारी होने से अब पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। होटल कारोबारी पूरन पांडेय ने बताया कि अब पर्यटकों की आवक बढ़ेगी। संवाद

-----------
पिथौरागढ़ में हुई बर्फबारी का विवरण
मुनस्यारी- आधा इंच
कालामुनी- दो फुट
खलिया टॉप -ढाई फुट
बलाती में डेढ़ फुट
बेटुलीधार- दो फुट
दारमा घाटी- दो फुट
------------
जिले में हुई बारिश का विवरण एमएम में
पिथौरागढ़- 8.2
गंगोलीहाट- 5.00
बेड़ीनाग - 6.00
डीडीहाट- 4.1
धारचूला- 4.2
मुनस्यारी- 8.2
बंगापानी- 7.00
तेजम- 10.00
थल- 8.00
देवलथल- 8.1
गणाई गंगोली- 2.00
कनालीछीना- 2.2
...............
बारिश और ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुसीबतें

चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रुक रुककर हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इस कारण रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोमवार का दिन होने के बावजूद बाजार सुनसान रहे। बारिश और ठंड की वजह से लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। रविवार के बाद सोमवार को भी लोगों को बारिश और ठंड से राहत नहीं मिली। बारिश के चलते स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोमवार को चंपावत में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed