फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic jam In Pithauragarh

पिथौरागढ़ के उमड़ी लोगों की भीड़ हर तरफ जाम ही जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam In Pithauragarh
पिथौरागढ़। कोविड कर्फ्यू के दौरान भी पिथौरागढ़ नगर की सड़कों में जाम लग रहा है। जाजरदेवल बाजार और बैंक रोड पर जाम लगने के कारण सैकड़ों वाहन आधे घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। जाम को खोलने में यातायात ड्यूटी में तैनात कर्मियों को मशकक्त करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में सुबह ढील के दौरान वाहनों की काफी आवाजाही रही। सुबह के समय बाजार में भी काफी भीड़ रही। वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण बैंक रोड पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम लगने के बाद सिल्थाम से जिला न्यायालय के गेट तक सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन

यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्त के बाद जाम खुलवाया। इधर नगर से करीब चार किमी दूर जाजरदेवल क्षेत्र में जाम की समस्या काफी गंभीर हो गई है। हर रोज लग रहे जाम के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क के सकरी होने के कारण हर रोज जाम लग रहा है। उनका कहना है कि बाजार में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के तैनात नहीं होने से दिक्कत हो रही है। लोगों ने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed