फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam in Dharchula

धारचूला में वन-वे व्यवस्था ठप, जाम से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Dharchula
धारचूला में जाम लगने से फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। एलधारा में हुए भूस्खलन के बाद 29 जुलाई से नगर की वन-वे व्यवस्था पूरी तरह से ठप है इसका असर नगर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। सोमवार को पूरे दिन तवाघाट चौराहे से विवेकानंद चौक तक जाम लगा रहा इस कारण पैदल चलने के लिए भी लोगों को जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर और नंदा बिष्ट ने कहा कि प्रशासन के पास आपदा के बाद से जाम से निपटने के लिए कोई प्लान नहीं है। लोग परेशान हैं और सुनने वाला कोई भी नहीं है। हालांकि कोतवाल कुंवर सिंह रावत जाम खुलवाने की कोशिश करते दिखे लेकिन जनता को दिनभर जाम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सभासद प्रेमावती कुटियाल ने नगर पालिका और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि मल्ली बाजार में ओपी वर्मा का आपदा से ध्वस्त मकान का मलबा नहीं हटाया गया है इस कारण मल्ली बाजार का यातायात 23 दिनों से बंद है। उन्होंने मलबा शीघ्र हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed