फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic from the Dangerous Bridge

खतरनाक पुलिया से हो रहा आवागमन

Thu, 02 Aug 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Traffic from the Dangerous Bridge
मुनस्यारी के भोलखोल्टा में बनी अस्थायी पुलिया से गुजरती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान जोखिम में डालकर आवागमन हो रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला (मुनस्यारी) को जाने के लिए बालिकाओं को खतरनाक अस्थायी पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सेला, चेटिचिमला को नमजला से जोड़ने के लिए भोल खोलटा गधेरे पर बनी पुलिया दो जुलाई के जलप्रलय में बह गई थी। उस स्थान पर प्रशासन के हस्तक्षेप से लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई गई है। दो डंडों में फंटियां बांधकर अस्थायी पुलिया बनाई गई है, जो बेहद खतरनाक है। इसी पुलिया से क्षेत्र के लोग और जीजीआईसी नमजला जाने वाली बालिकाएं आवागमन कर रही हैं।
विज्ञापन


जरा सी चूक होने से लोग उफनते नाले में गिर सकते हैं। मुनस्यारी के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हीरा चिराल ने गधेरे में स्थायी पुलिया का निर्माण करने की मांग उठाई है। कहा है कि अस्थायी पुलिया से आवागमन जोखिम पूर्ण है। चिराल ने बताया कि इसके अलावा मुनस्यारी, बंगापानी तहसील में कई रास्ते और अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे आवागमन में भारी दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed