{"_id":"66f6f68a45e447c7fd058a79","slug":"traffic-closed-on-thal-satshilling-road-for-the-third-day-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-118437-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थल-सातशिलिंग सड़क पर तीसरे दिन भी यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थल-सातशिलिंग सड़क पर तीसरे दिन भी यातायात बंद
विज्ञापन
नागीमल मंदिर के पास दरकी थल-सातशिलिंग सड़क। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ को जाने वाली मुख्य सड़क थल-सातशिलिंग तीसरे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पैदल आवाजाही करने वाले जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं।
चार सितंबर को नागीमल मंदिर की पहाड़ी दरकने और रामगंगा के कटाव से सड़क का सौ मीटर हिस्सा ध्वस्त होने से सड़क 13 दिनों तक बंद रही। 25 सितंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे फिर से सड़क का साठ मीटर और हिस्सा नदी में समा गया। मुख्य राजमार्ग होने के बावजूद लोनिवि पिथौरागढ़ ने तीन दिन गुजर जाने के बाद भी सड़क को सुचारु करने का कार्य शुरू नहीं किया हैं। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने सड़क खोलने में लोनिवि की ओर से हो रही देरी के चलते मुख्य अभियंता अल्मोड़ा और प्रमुख अभियंता देहरादून से बात कर नाराजगी जताई। उन्होंने सड़क को जल्द खोलने का अनुरोध किया। इधर साइट पर तैनात लोनिवि के जेई मुकेश जुकरिया ने बताया कि दोपहर बाद जैसे ही पोकलेन पहुंचेगी, सड़क को खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद