फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traders threatening worm-studded looted three kilos

धमका कर व्यापारी से तीन किलो कीड़ा-जड़ी लूटी

Tue, 31 Mar 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Mar 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
वन निगम से नीलामी में चार किलो कीड़ा-जड़ी खरीदने वाले व्यापारी से खुफिया विभाग के एक एजेंट और दो पुलिस कर्मियों द्वारा डरा-धमकाकर तीन किलो लूटने का मामला सामने आया है। इसका मास्टर माइंड खुफिया विभाग का एजेंट बताया जा रहा है। एसपी डीएस कुंवर के संज्ञान में मामला पहुंचा तो खलबली मच गई। आननफानन में दो किलो कीड़ा-जड़ी तो लौटा दी गई, लेकिन एक किलो बरामद नहीं हो पाई है। खुले बाजार में एक किलो कीड़ा-जड़ी 12 से 13 लाख रुपए में बिकती है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के एक व्यापारी ने दो फरवरी को वन निगम टनकपुर से चार किलो कीड़ा-जड़ी नीलामी से सात लाख में खरीदी और 19 मार्च को अपने नाम रिलीज कराई। तब से वह शहर के एक होटल में ठहरकर उसे बेचने का प्रयास कर रहा था। खुफिया विभाग के एक एजेंट को इसकी भनक लग गई। उसने कीड़ा-जड़ी को अवैध समझकर पुलिस के दो जवानों के साथ मिलकर लूटने की योजना बना ली। इस योजना में खटीमा क्षेत्र के एक युवक को भी शामिल किया गया। बताया जाता है कि 29 मार्च को यह युवक खुफिया एजेंट और दो पुलिस कर्मियों को ग्राहक बनाकर होटल में ले गया। उन्होंने कारोबारी को डरा धमका कर तीन किलो कीड़ा-जड़ी लूट ली और एक  किलो के साथ उसे पकड़ कर कोतवाली ले गए। व्यापारी ने कोतवाल और सीओ को नीलामी के कागजात दिखाते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा तीन किलो लूटने की बात बताई तो हड़कंप मच गया। एसपी के सख्त निर्देश पर इसमें लिप्त लोगों से दो किलो कीड़ा-जड़ी बरामद कर ली है, मगर एक किलो अब भी बरामद नहीं हो पाई है। सीओ प्रताप सिंह पांगती का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और इसमें लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


घटना बेहद गंभीर है। व्यापारी के पास कीड़ा-जड़ी वन निगम से नीलामी में खरीदे जाने के कागजात हैं। इसमें लिप्त लोगों से हड़पी गई कीड़ा-जड़ी बरामद करने के साथ ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीओ को मामले की जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएस कुंवर, एसपी चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed