फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trade Board and Taxi Union surrounded Kotwali

व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन ने घेरी कोतवाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trade Board and Taxi Union surrounded Kotwali
पिथौरागढ़ कोतवाली का घेराव करते व्यापारी और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में 15 ऑटोमोबाइल दुकान संचालकों का चालान होने से व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भड़क गए। उन्होंने कोतवाली का घेराव कर आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि पिथौरागढ़ पुलिस तानाशाही रवैये पर उतर आई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि पुलिस ने एक दिन पहले सड़क किनारे खराब वाहनों को ठीक करने वाले ऑटोमोबाइल दुकान संचालकों का 10000-10000 रुपये का चालान कर दिया। वह ऐसे स्थान पर गाड़ियों को खड़ा कर उन्हें ठीक करते हैं जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन

व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन ने चालान निरस्त नहीं करने पर बाजार बंद करने और गांधी चौक पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री जनक जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर, मुकेश महर, हरिओम धामी, व्यापार संघ उपाध्यक्ष अजय रावत, महिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल दिप्ती बिष्ट, नवल रावल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान के निपटारे के आश्वासन पर माने
पिथौरागढ़। व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की कोतवाली में पुलिस के साथ बातचीत हुई जिसमें पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिन 15 ऑटोमोबाइल दुकान संचालकों के कोर्ट के चालान किए गए हैं उन्हें न्यायालय नहीं भेजा जाएगा। उनका मंगलवार को सीओ कार्यालय से निपटारा किया जाएगा जिसके बाद व्यापारी और टैक्सी यूूनियन के पदाधिकारी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed