फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trade association Jauljibi demands to set up mobile tower of private company

व्यापार संघ जौलजीबी ने निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाने की मांग की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Trade association Jauljibi demands to set up mobile tower of private company
धारचूला(पिथौरागढ़)। हर दिन चरमरा रही संचार सेवा से जौलजीबी के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को पत्र भेजकर क्षेत्र में निजी संचार कंपनी का मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 30 अप्रैल को एनएच बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में व्यापार संघ जौलजीबी के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धर्मशत्तू ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में संचार सेवा की बदहाली से व्यापारी परेशान हैं। बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र मोबाइल टावर नहीं लगाया गया तो 30 अप्रैल को जौलजीबी मोटर पुल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया जाएगा। संचार सेवा बार-बार बाधित होने से क्षेत्र की 20 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी हो रही है। शासन प्रशासन को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक निजी कंपनी ने टावर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन उसका कार्य भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed