{"_id":"dcb0545faf793a44c21e3db1c547bbb5","slug":"tracking-team-prevented-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग दल को नंदादेवी बेस कैंप जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकिंग दल को नंदादेवी बेस कैंप जाने से रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Tue, 07 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सदस्यीय ट्रैकिंग दल को प्रशासन ने फिलहाल नंदादेवी बेस कैंप जाने से रोक दिया है। खराब मौसम को देखते हुए यह कदम उठाया गया। खराब मौसम का अलर्ट समाप्त होते ही दल के सदस्यों को नौ जुलाई को नंदादेवी बेस कैंप जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
छह सदस्यीय दल में पांच लोग अमेरिका के और एक भारतीय है। दल के लीडर एरिक ब्रुश ने बताया कि वह नंदा देवी बेस कैंप तक जाने के लिए निकले हैं। इधर, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है, इसे देखते हुए एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने दल के सदस्यों को आगे बढ़ाने से रोक दिया।
विज्ञापन
एसडीएम का कहना है कि बारिश के समय दल के सदस्य कहीं पर फंस भी सकते हैं। ऐसे में उनको सावधानी के तौर पर रोका गया है। अलर्ट समाप्त होते ही नौ जुलाई को दल के सदस्यों को नंदादेवी बेस कैंप जाने की अनुमति दे दी जाएगी। मुनस्यारी से दल के सदस्य रविवार सुबह लीलम को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन