फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists will see the beauty of Himalayas from the glass hut

Pithoragarh News: ग्लास हट से हिमालय का सौंदर्य निहारेंगे सैलानी

Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tourists will see the beauty of Himalayas from the glass hut
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश आने वाले यात्रियों को भविष्य में गुंजी, ज्योलिंगकांग और नाभीढांग में ठरहने के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गुंजी में 45 लाख की लागत से अप्रैल के बाद चार ग्लास हट बनाए जाएंगे।इन हट्स से सैलानी हिमालय का सौंदर्य निहार सकेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुंजी में बनने वाले ग्लास हट्स के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इसे बनाने की सामग्री विदेश से मंगाई जाएगी। ठेकेदार के कर्मचारी ग्लास हट सामग्री को वहां तक पहुंचाने और उसकी फिटिंग का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, निगम की ओर से वाइब्रेंट विलेज घोषित नाभीढांग और ज्योलिंगकांग में 1.50 करोड़ की लागत से चार गुंबदनुमा फाइबर हट का निर्माण किया जा रहा है। आधा कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल में कार्य पूरा कर यात्रियों के लिए इन्हें खोल दिया जाएगा। सभी सुविधाओं से सुसज्जित इन हट्स में चार यात्री रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश पथ पर यात्रियों की सुविधा के लिए वैसे तो केएमवीएन के अपने अतिथि आवास गृह हैं। हर साल इन आवासों की साज-सज्जा की जाती है। 12 अक्तूबर 2023 को पीएम मोदी के आदि कैलाश के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में यात्री वहां पहुंचने लगे है।



ज्योलिंगकांग और नाभीढांग में गुंबद के आकार के फाइबर हट बनाने का कार्य आधा हो गया है। शेष कार्य अप्रैल के बाद पूरा कर लिया जाएगा। गुंजी में आधुनिक सुविधाओं के युक्त चार ग्लास हट भी बनाए जाएंगे। - गिरीश चंद्र भट्ट, अवर अभियंता केएमवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed