फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists hanging down from the road car

सैलानियों की कार सड़क से नीचे लटकी

Thu, 12 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Thu, 12 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tourists hanging down from the road car
सैलानियों की कार सड़क से नीचे लटकी - फोटो : अमर उजाला

परिवार के साथ मुनस्यारी जा रहे पंजाब के सैलानियों की कार नाचनी में असंतुलित होकर सड़क से नीचे लटक गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


लुधियाना पंजाब निवासी राजेंद्र जोशी अपने परिवार के साथ फारच्यून कार से मुनस्यारी घूमने जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे नाचनी में केदार सिंह के मकान के पास कार के दो टायर सड़क से नीचे उतर गए और वाहन नीचे की ओर लटक गया, जिससे वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर वाहन से सभी छह सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


नाचनी थाने से उप निरीक्षक दीवानी राम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों भूपेंद्र बथियाल, दिनेश राणा, दीपू चुफाल आदि ने जेसीबी और ट्रक की मदद से वाहन को सड़क पर निकाला। वाहन निकालने के दौरान काफी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन निकालने के बाद यह लोग मुनस्यारी जाने के स्थान पर वापस हरियाणा चले गए। यह परिवार मूल रूप से थल के दड़मोली के रहने वाले हैं। कार सड़क से नीचे पलटती तो सीधे रामगंगा नदी में जा गिरती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed