{"_id":"68277a7d5179eb9b4a024b9f","slug":"tourist-reach-to-panshachooli-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127902-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पंचाचूली की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचने लगे विदेशी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पंचाचूली की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचने लगे विदेशी पर्यटक
Fri, 16 May 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पंचाचूली की खूबसूरती को निहारने विदेशी पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। जापान से पहुंचे 10 पर्यटकों ने पंचाचूली के दर्शन किए। सभी ने इसकी खूबसूरती की खूब सराहना की। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से आसपास के होम स्टे संचालकों में खुशी है।
पंचाचूली के दर्शन करने अपने नौ साथियों के साथ पहुंचीं जापान की हिसाशी ईरा दारमा घाटी पहुंचकर खुशी से झूम उठीं। उन्होंने कहा कि पंचाचूली बेहद खूबसूरत है। कहा उन्हें यह टूर हमेशा याद रहेगा। होम स्टे संचालक संजय जंग, गुड्डू जंग ने कहा कि ग्रामीणों के माइग्रेशन से लौटने के बाद घाटी में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबार भी बढ़ा है।
बताया कि दो महीने के भीतर दो हजार से अधिक पर्यटक पंचाचूली के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आदि कैलाश यात्रा के लिए यात्रियों में खासा उत्साह है। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को यात्रा के लिए 260 पास जारी हुए। केएमवीएन की तरफ से संचालित आदि कैलाश यात्रा के लिए 20 यात्रियों का दल भी धारचूला से रवाना हुआ।