फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourist influx in Darma and Vyas Valley boosts economic development

Pithoragarh News: दारमा, व्यास घाटी में पर्यटकों की चहल-पहल से बढ़ा आर्थिक विकास

Sun, 31 May 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 31 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tourist influx in Darma and Vyas Valley boosts economic development
धारचूला/पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा सीजन से दारमा और व्यास घाटी के गांव पर्यटकों से गुलजार होने से यहां के पर्यटन कारोबार को नई उड़ान मिली है। दोनों घाटियों के आठ गांवों में होम स्टे पैक होने से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन

देशभर से आ रहे पर्यटकों के कारण व्यास और दारमा घाटी के गांवों में इन दिनों खूब चहल-पहल है। यात्रा सीजन शुरू होने के बाद से अब तक 25 हजार से अधिक यात्री आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं। व्यास घाटी के नपल्च्यू, गुंजी, नाबि, गर्ब्यांग, बुंदी और कुटी में यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते होम स्टे पैक हैं जिससे पर्यटन कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन

स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में भी कारोबार अच्छा होने से खुशी है।। रात्रि विश्राम और खानपान के साथ ही पर्यटक स्थानीय ऊनी उत्पादों की भी खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर पर्यटक दारमा घाटी में भी काफी संख्या में बर्फ से ढकी पंचाचूली और अन्य पर्वत मालाओं के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस कारण घाटी के दातू और दुग्तू गांवों में होम स्टे और रेस्टोरेंट संचालक इन दिनों काफी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

चीन सीमा तक आवागमन बेहतर होने से पर्यटकों में खुशी

तवाघाट से आदि कैलाश तथा ओम पर्वत के नजदीक तक सड़क की स्थिति बेहतर होने के बाद पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चीन सीमा को जोड़ने वाली इस सड़क को बीआरओ ने जब से दुरुस्त किया है, यात्रियों का आवागमन काफी सुविधाजनक हो गया है।इस कारण देशभर से बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटक भी खुश हैं।
--

रांगकांग के ग्रामीणों को है कुटी नदी पर पुल बनने का इंतजार
व्यास घाटी के रांगकांग गांव में कुटी नदी पर पुल न बनने से पर्यटन कारोबार ठंडा पड़ा है। नदी पर पुल न बनने से गांव तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसे में पर्यटक इस गांव तक पहुंचने से दूरी बना रहे हैं जिससे यहां के होम स्टे खाली हैं। इसकी मार होम स्टे संचालकों को चुकानी पड़ रही है।

कोट
दारमा और व्यास घाटी में पर्यटकों की भीड़ के कारण पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार मिली है। होम स्टे, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की अच्छी आय हो रही है। जिले में पर्यटन कारोबार बढ़ना सुखद है। - कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed