फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourist accommodation house to be built at Gunji on Kailash Yatra route

UK: कैलाश यात्रा मार्ग...गुंजी में 12 करोड़ से बनेगा पर्यटक आवास गृह, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Tue, 14 Jul 2026 01:20 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 14 Jul 2026 01:20 PM IST
सार

केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन-2.0 योजना के तहत गुंजी में 12 करोड़ रुपये से 20 कमरों का आधुनिक पर्यटक विश्राम गृह बनेगा। केएमवीएन ने डीपीआर तैयार कर ली है और जल्द बजट मिलने की उम्मीद है, जिससे इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Tourist accommodation house to be built at Gunji on Kailash Yatra route
व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग में बने इग्लू हट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन-2.0 योजना के तहत गुंजी में 12 करोड़ रुपये की लागत से 20 कमरों का आधुनिक पर्यटक विश्राम गृह बनने जा रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से तैयार इसकी डीपीआर को केंद्र से जल्द ही बजट मिलने वाला है, जिससे इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

गुंजी में 200 पर्यटकों की सुविधा के लिए पहले से केएमवीएन का आवास गृह उपलब्ध है। यह आवास गृह काफी पुराना हो गया है। व्यास घाटी के गांवों तक रोड की सुविधा और आदि कैलाश, ओम पर्वत के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

घाटी के गुंजी, नाभीढांग, कुटी गांवों में स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यटकों की सुविधा के लिए होम स्टे बनाए हैं। अब पर्यटन विभाग की ओर से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विश्राम गृह बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केएमवीएन के अवर अभियंता गिरीश भट्ट ने बताया आवास गृह निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से करीब 12 नाली भूमि हस्तांतरित हो गई है। आवास गृह में 20 कमरों के साथ ही दो डोरमेट्री भी बनाई जाएंगी। साथ ही वाहनों को पार्क करने की भी व्यवस्था होगी।

नाभीढांग में बनेंगे नौ एफआरपी इग्लू हट
कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश दर्शन को आने वाले श्रद्धालु नाभीढांग पहुंचकर भगवान शिव के प्रिय ओम पर्वत के दर्शन करते हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रियों को तो यहां दो दिन विश्राम भी कराया जाता है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से नाभीढांग में तीन करोड़ रुपये की लागत से नौ एफआरपी (फाइबर रेनफोर्स्ड प्लास्टिक) इग्लू हट बनाए जाएंगे। यह हट अंदर से फर्नीशिंग युक्त होंगे। शौचालय, स्नानागार भी अंदर ही बनाया जाएगा। इसमें पर्यटन विभाग से कार्यदायी संस्था केएमवीएन को धनराशि हस्तांतरित होनी है। केएमवीएन के अवर अभियंता गिरीश भट्ट ने बताया कि नाभीढांग व ज्योलिंगकांग में पहले से ही दो-दो इग्लू हट बने हैं। 

आदि कैलाश, ओम पर्वत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए क्षेत्र में विकास कार्य जारी है। पर्यटक आवास गृह व इग्लू हट बनने से श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed