{"_id":"574733454f1c1bd24069111d","slug":"top-school-student-selected-for-scholarships-by-atul-maheshwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रा ने किया विद्यालय टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रा ने किया विद्यालय टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
विनीता जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2014 में अमर उजाला की ओर से आयोजित की गई श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में स्थान पाने वाली विनीता जोशी ने इस बार उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय टॉप किया है। विनीता इस समय गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। उन्होंने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञान में उनको 98 अंक मिले। गरीब परिवार की विनीता काफी होनहार है। विनीता के पिता गणेश दत्त जोशी यहां पंत फार्मेसी में काम करते हैं। मूल रूप से चंपावत जिले के ग्राम सिमैला निवासी विनीता ने बताया कि अमर उजाला की ओर से मिली छात्रवृत्ति की राशि से उसे पढ़ाई की जरूरतों को पूरा करने में आसानी हुई। छात्रवृत्ति में इस जिले से सिर्फ विनीता का ही चयन हुआ था।
विज्ञापन