{"_id":"64c3fb3aea07eec76b0966f4","slug":"tomatoes-made-lakhpati-after-sweating-in-the-fields-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2516-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खेतों में बहाया पसीना तो टमाटर ने बनाया लखपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खेतों में बहाया पसीना तो टमाटर ने बनाया लखपति
Fri, 28 Jul 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
काश्तकार मदन सिंह ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर सिंतोली (जलतुड़ी) के बुजुर्ग काश्तकार मदन सिंह ने सोचा नहीं था कि इस बार वह खेतों में जो मेहनत कर रहे हैं वह उन्हें लखपति बना देगी। खेतों में बहाया गया उनका पसीना कामयाब रहा और वह इस सीजन में अब तक टमाटर बेचकर तीन लाख रुपये कमा चुके हैं।
सिंतोली के पूर्व प्रधान रहे मदन सिंह (66) ने बताया कि वह 35 साल से सब्जी उत्पादन से जुड़े हैं। बकौल सिंह उन्होंने इस बार 30 नाली जमीन में इंडो अमेरिकन नवीन 2000 प्लस टमाटर के पौध लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में टमाटर के काफी अच्छे दाम मिल रहे हैं। वह अभी तक 50 क्विंटल से अधिक टमाटर बेच चुके हैं। अभी भी उनके खेतों में करीब 25 क्विंटल टमाटर तैयार है। वह सुबह छह बजे खुद वाहन में टमाटर भरकर पिथौरागढ़ ले जाते हैं और आढ़ती को बेचते हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें प्रति किलो टमाटर के दाम 80 से 100 रुपये तक मिल रहे हैं। सिंह ने बताया कि खेतों में काम करने वाले मजदूर, अपनी मेहनत, विपणन आदि के बाद उन्होंने अभी तक तीन लाख रुपये कमाए हैं। टमाटर के अलावा वह पत्तागोभी, शिमला मिर्च और बैंगन का भी उत्पादन कर रहे हैं। काश्तकार मदन सिंह के तीन बेटे नौकरी में हैं। जिला मुख्यालय में भाटकोट रोड में उनका मकान है लेकिन वह गांव में रहकर खेती किसानी से जुड़े हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
सब्जी उत्पादन से अन्य ग्रामीण भी जुड़े
पिथौरागढ़। नाकोट क्षेत्र के सिंतोली गांव के खेतों में मदन सिंह को पसीना बहाते देख अन्य काश्तकारों को भी प्रेरणा मिली। मदन सिंह ने बताया कि सिंतोली, गनगड़ा और जलतुड़ी के 25 से अधिक काश्तकार सब्जी उत्पादन से जुड़े हुए हैं। इससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। संवाद