फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today will be the inauguration of the Seamant Vasantotsav

आज से होगा सीमांत वसंतोत्सव का आगाज

Sun, 18 Feb 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 18 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Today will be the inauguration of the Seamant Vasantotsav
पिथौरागढ़ में छिपलाकेदार की डोली लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

सीमांत वसंतोत्सव के लिए देव डोलियों का आगमन शुरू हो गया है। गंगोलीहाट से हाट कालिका, जाराजीबली (बंगापानी) से छिपलाकेदार की डोली पिथौरागढ़ पहुंच गई है। वसंतोत्सव के कार्यक्रम देवसिंह मैदान, खेल स्टेडियम के साथ ही रामलीला मैदान सदर में होंगे।

विज्ञापन


रविवार को रामलीला मैदान में देव डोलियों का आगमन हुआ। दोपहर में करीब 2 बजे छिपलाकेदार की डोली रामलीला मैदान सदर पहुंची। शाम को करीब 5 बजे हाट कालिका दरबार गंगोलीहाट की डोली आयोजन स्थल पर पहुंची। आयोजकों के साथ ही आम लोगों ने डोली पर पुष्पवर्षा की और डोलियों के दर्शन किए। कई देव डोलियां सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचेंगी।
विज्ञापन


बोराणी (गंगोलीहाट) की मशाल भी वसंतोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगी। 18 से 24 फरवरी तक हो रहे सीमांत सेवा फाउंडेशन के वसंतोत्सव में हर दिन के कार्यक्रम निर्धारित हैं। उद्घाटन अवसर पर सोमवार को 11000 स्कूली विद्यार्थी एक साथ वंदेमातरम का गायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत करेंगे वसंतोत्सव का उद्घाटन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीमांत वसंतोत्सव का उद्घाटन करेंगे। डीएम सी रविशंकर ने बताया है कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से 11.50 तक खेल स्टेडियम में वसंतोत्सव के वंदेमातरम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 12.5 से 12.20 बजे तक डोली और कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे, फिर स्टालों का निरीक्षण करेंगे।

पिथौरागढ़ रवाना हुआ मां काली का डोला
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट के हाट कालिका दरबार से रविवार को 22 कारें, 8 जीपें और एक बस के काफिले के साथ मां महाकाली का डोला सीमांत वसंतोत्सव के लिए पिथौरागढ़ रवाना हुआ। मंदिर में पुरोहित पंकज पंत ने डोले की प्राण प्रतिष्ठा की। महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र रावल और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के हाथों पूजा संपन्न कराई। इस दौरान गंगोलीहाट बाजार के साथ ही कुंजनपुर, कोठेरा, भंडारीगांव, खेतीगांव, जरमालगांव, भूलीगांव, चौनाला, चौड़ा, डूनी, नाली. चमडुंगरा, टिम्टा, पनार, घाट, गुरना, ऐंचोली में लोगों ने देवडोले पर पुष्प वर्षा की।


छिपलाकेदार के डोले का जगह-जगह स्वागत
अस्कोट/जौलजीबी। वसंतोत्सव में जा रहे छिपलाकेदार के डोले का अस्कोट, जौलजीबी में भव्य स्वागत किया गया। अस्कोट में प्रकाश पाल, महेंद्र जेठी, भूपाल धामी, ललित सिंह, ललित पाल आदि ने डोले का स्वागत किया। जौलजीबी में समाजसेवी लीला बनग्याल के नेतृत्व में लोगों ने डोले का स्वागत किया। शनिवार रात जौलजीबी शिवालय में डोला रुका, भजन, र्कीतन हुए। लोगों ने डोले पर पुष्पवर्षा की।

आज के कार्यक्रम
-सुबह 11 बजे टकाना स्टेडियम में 11000 बच्चे वंदेमातरम गाएंगे 
-12.30 बजे रामलीला मैदान से कलश यात्रा निकलेगी 
-दोपहर दो बजे से रामलीला मैदान में रामकथा होगी
-अपरान्ह 3 से 4 बजे तक देवसिंह मैदान में एकल गायन, एकल नृत्य
-मुख्य मंच पर शाम 5 से 7 बजे तक विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम 
-आमंत्रित सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति रात 8 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed