फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today will be the bad weather

आज से फिर खराब होगा मौसम

Sat, 31 Jan 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
 मौसम विभाग ने रविवार से मौसम फिर से खराब होने का संकेत दिया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में 10 सेंटीमीटर तक बर्फ गिर सकती है। शनिवार को यहां के तापमान में थोड़ा सुधार आया और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है।
विज्ञापन

डा. आनंद शर्मा ने बताया कि रविवार से मौसम में तब्दीली आने लगेगी। उसके बाद सोमवार से अगले 48 घंटे तक निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात एसएसबी और आईटीबीपी के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर नैनीताल में शनिवार को अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, तराई-भाबर में शनिवार की सुबह से ही खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। तराई में  शनिवार को अधिकतम तापमान 19.5 तथा न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।  पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डा.एचएस कुशवाहा ने तराई भाबर में मौसम साफ एवं शुष्क रहने के संकेत दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed