{"_id":"6af8a5286bc38f3de904eb91","slug":"tibetan-products-appeared-at-the-jauljibi-fair-this-time-after-a-gap-of-six-years-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148919-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छह साल बाद जौलजीबी मेले में इस बार नजर आए तिब्बती उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छह साल बाद जौलजीबी मेले में इस बार नजर आए तिब्बती उत्पाद
Sat, 14 Nov 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी में काली और गोरी नदी के संगम पर लगने वाले ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मेले में इस बार छह साल बाद तिब्बती सामान नजर आ रहा है। वहीं नेपाल के हुमला-जुमला के घोड़े भी जल्द फिर से दिखाई देंगे। इसके चलते मेले की पुरानी रौनक लौटने की उम्मीद है। शनिवार यानी 14 नवंबर से शुरू हुए मेले में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापारियों के पहुंचने की संभावना है।
112वें वर्ष में प्रवेश कर रहा जौलजीबी मेला केवल सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं, बल्कि चीन और नेपाल के साथ इस क्षेत्र की सदियों पुरानी व्यापारिक परंपरा का भी प्रतीक है। भारत, नेपाल और तिब्बत के बीच पारंपरिक व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में इस मेले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्ष 2019 में भारत-चीन व्यापार बंद होने के कारण तिब्बत से सामान की आपूर्ति बाधित हुई थी। इस बार मेले में तिब्बती सामान और उत्पादों की दुकानों फिर से सजी हैं।
छह साल बाद भारत-चीन व्यापार होने से इस बार भारतीय व्यापारियों ने तिब्बत से सामान आयात किया है। तिब्बती उत्पादों में खासकर चरू, अन्य ऊनी उत्पाद और चाइनीज जैकेट शामिल हैं। तिब्बती उत्पादों की दुकानें सजने से इस बार मेले को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। उम्मीद है कि मेले में जल्द ही नेपाल के हुमला-जुमला के प्रसिद्ध घोड़ों के साथ ही दैनिक जरूरत के नेपाली उत्पाद भी नजर आएंगे। इससे सीमांत क्षेत्र की पारंपरिक व्यापारिक विरासत में उत्साह का नया संचार होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
नेपाल में संक्रांति के दिन होगा मेले का उद्घाटन
मूलतः मार्गशीर्ष संक्रांति से शुरू होने वाला ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में संक्रांति के बाद ही भारत और नेपाल के स्थानीय लोग इसमें प्रतिभाग करते हैं। भारत में सरकारी स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को मेले का उद्घाटन किया जाता है, लेकिन मेले में 17 नवंबर के बाद ही चहल-पहल बढ़ती है। नेपाल में संक्रांति के दिन मेले का शुभारंभ किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संवाद