{"_id":"bdeab11cbe8be8d4aa0942c976d8003e","slug":"tibetan-merchants-have-created-the-mess-in-front-of-the-ice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बत के व्यापारियों के सामने बर्फ ने पैदा की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिब्बत के व्यापारियों के सामने बर्फ ने पैदा की मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत के तिब्बत व्यापारियों के सामने इस बार लिपुलेख दर्रे में हो रहे भारी हिमपात ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। लिपुलेख दर्रे से घोड़ों से सामान ले जा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
व्यापार की प्रक्रिया को शुरू हुए एक माह से ज्यादा समय बीत गया है, अभी तक मात्र सात व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट जा पाए हैं।
उपजिलाधिकारी और नामित ट्रेड अधिकारी एके पांडे ने कहा कि लिपुलेख दर्रे पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका समाधान संभव नहीं है।
प्रशासन का काम सिर्फ व्यापारियों को ट्रेड परमिट जारी करने का है। उन्होंने कहा कि अब तक मात्र सात व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट गए हैं।
इस बार मौसम बार बार खराब होने से लिपुलेख दर्रे पर बर्फ गिरना बंद नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अभी रिस्क उठाने की जरूरत नहीं है।
उनको लिपुलेख दर्रे से बर्फ पिघलने का इंतजार करना होगा। मौसम की स्थिति से किसी का वश नहीं चलता। इस बीच तिब्बत व्यापार की गतिविधियां अचानक ठप सी हो गई हैं। व्यापारी तिब्बत जाने के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं। मौसम उनका साथ नहीं दे रहा है।
विज्ञापन