{"_id":"5a130a2c4f1c1b59678bd0c8","slug":"tibetan-goods-consumption-increased-at-jolgibi-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले में तिब्बती सामान की खपत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले में तिब्बती सामान की खपत बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सजी तिब्बती सामान की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले में तिब्बत से आयात किए गए सामान की खपत बढ़ने लगी है। तिब्बत से इस बार सीमांत के व्यापारी करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य का सामान लेकर आए हैं। इसमें से अधिकांश सामान जौलजीबी मेले में बेचने के लिए लाया गया है। मेले में मुख्य रूप से रेडीमेड कपड़े, प्लास्टिक और रबर के जूते, खिलौने आदि सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
बताया गया कि यह सामान ज्यादा आकर्षक और कम कीमत वाला है। व्यापारियों का कहना है कि इस सामान को वह तिब्बत की मंडी तकलाकोट से लाए हैं। इसके अलावा ऊनी कंबल, रजाइयों की बिक्री भी बढ़ी है। जौलजीबी मेले में बाहरी जिलों के लोग खरीदारी के लिए जाते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो सालभर के लिए कपड़ों की खरीदारी जौलजीबी मेले में ही करते हैं। व्यापारी दिनेश गर्ब्याल, चकर सिंह ने बताया कि इस मेले में लोगों को बेहतर सामग्री मिल जाती है और कीमत भी ज्यादा नहीं होती। अच्छी बिक्री होने पर व्यापारियों को भी फायदा हो जाता है।
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में तिब्बती सामान की दुकानें 30 नवंबर लगेंगी। इन दिनों दुकानों में भीड़ बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जौलजीबी मेले में तिब्बती सामान का अपना अलग आकर्षण है। तिब्बत से आयात किए गए इस सामान का यहां कोई विरोध भी नहीं होता।
विज्ञापन