फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three-war veteran Aan Singh Kholia passes away

Pithoragarh News: तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक आन सिंह खोलिया का निधन

Sun, 05 Oct 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three-war veteran Aan Singh Kholia passes away
आन सिंह (फाइल फोटो)। संवाद 
पिथौरागढ़। देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले दो कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक आन सिंह खोलिया का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पूर्व सैनिक सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

वर्ष 1936 में जन्मे नगर के लिन्ठूड़ा निवासी आन सिंह वर्ष 1957 में कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए। दो कुमाऊं रेजिमेंट में तैनाती के बाद उन्होंने 22 वर्ष तक देश की सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभाई। देश के लिए उन्होंने वर्ष 1962, 1965 और 1971 का युद्ध लड़ा। वह सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए। बीते शनिवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के साथ ही विभिन्न संगठन के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार को रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारत माता के जयकारे लगाते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी गई। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट, रमेश सिंह, नारायण सिंह, गोपाल सिंह, गिरधर सिंह, धर्म सिंह, नवीन गुरुरानी, ललित सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों ने उनके निधन पर शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed