{"_id":"6654be3380eed535be095e86","slug":"three-thousand-youth-gathered-in-dharchula-for-porter-recruitment-pithoragarh-news-c-243-1-shld1007-103241-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पोर्टर भर्ती के लिए धराचूला में उमड़े तीन हजार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पोर्टर भर्ती के लिए धराचूला में उमड़े तीन हजार युवा
Mon, 27 May 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 27 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
धारचूला जीजीआईसी में रविवार की रात बैंच में सोने को विवश युवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारतीय सेना में पोर्टर की भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती के लिए करीब तीन हजार युवा मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से युवाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके कई युवा रात में खुले में सोने को विवश हैं।
सेना में सोमवार से 30 मई तक 600 पोर्टर की भर्ती की जानी है। इसके लिए रविवार देर रात तक देश के विभिन्न राज्यों से युवाओं का यहां पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से युवाओं के रहने के लिए ब्लॉक सभागार, स्टेडियम, जीजीआईसी और तहसील के खाली कमरों में व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर 500 युवा रह रहे हैं।
तहसीलदार राम प्रसाद आर्य और राजस्व उप निरीक्षक जीवन पुनेठा रविवार की रात करीब 12 बजे तक भ्रमण कर युवाओं के रहने की व्यवस्था में जुटे रहे। बावजूद इसके कई युवा खुले में रात गुजारने को विवश हुए। यूपी से आए कुणाल सिंह ने रहने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
कुमाऊं स्काउट के मैदान में पहले दिन 600 युवाओं की दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में सफल युवाओं का मेडिकल किया जा रहा है। बता दें कि इस समय आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा चल रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्री धारचूला पहुंच रहे हैं। यहां होटल आदि सभी पैक हैं। इसके चलते युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।