{"_id":"3ac38123e637f0dfc6cee5298e990da9","slug":"three-police-building-will-be-rs-2-53-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.53 करोड़ रुपए से बनेंगे तीन थाना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.53 करोड़ रुपए से बनेंगे तीन थाना भवन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत जिले के दो थानों और एक रिपोर्टिंग चौकी के भवन की राह साफ हो गई है। इन भवनों के लिए 2.53 करोड़ रुपए से श्रीरीठा साहिब, पंचेश्वर कोतवाली और ठुलीगाड़ रिपोर्टिंग चौकी के बनाए जाएंगे। इस रकम को शासन ने मंजूरी दे दी है।
पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि शासन से पंचेश्वर कोतवाली के लिए 77 लाख, श्रीरीठा साहिब थाने के लिए 78 लाख और ठुलीगाड़ चौकी के लिए 78 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। श्रीरीठा साहिब से पांच किमी दूर कुलियालगांव में पांच नाली भूमि में थाने का भवन बनेगा। पंचेश्वर कोतवाली के लिए खालगढ़ के पास 25 नाली और ठुलीगाड़ में रिपोर्टिंग आवासीय चौकी के लिए दो नाली भूमि पहले ही चयनित कर ली गई है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य जल निगम की निर्माण विंग करेगी। परियोजना प्रबंधक आरके भार्गव के अनुसार थानों तथा चौकियों के लिए धन की स्वीकृति का शासनादेश पहुंच गया है। विभाग शीघ्र ही निर्माण की प्रकिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पांच नई रिपोर्टिंग चौकी और दो आउटपोस्ट प्रस्तावित किए गए हैं। श्रीरीठा साहिब के साल टांण, चंपावत कोतवाली के बिरगुल, लोहाघाट थाने के खेतीखान, बाराकोट, तामली थाने के मंच में नई रिपोर्टिंग चौकियां और लोहाघाट थाने के बौतड़ी और बनबसा थाने के गड़ीगोठ में आउटपोस्ट प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित पाटी थाने के लिए 30 नाली भूमि का चयन किया गया है। एसपी के मुताबिक पाटी थाने की स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है।