Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three paragliding sites will be developed in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में तीन पैराग्लाइडिंग स्थल किए जाएंगे विकसित

Sat, 08 Jul 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three paragliding sites will be developed in Pithoragarh
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में तीन पैराग्लाइडिंग स्थल विकसित किए जाएंगे। इसके लिए जिला योजना में 22.90 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन तीन स्थल विकसित कर पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देगा। गंगोलीहाट विकासखंड के जीबल टॉप को छह लाख नब्बे हजार रुपये और मेलडुंगरी जाखपुरान के बड़ाखालेख टॉप को दस लाख रुपये से विकसित किया जाएगा। मुनस्यारी विकासखंड के चुलकोट टॉप को भी छह लाख रुपये से पैराग्लाइडिंग के लिए विकसित किया जाएगा। सीमांत जिले में एस्ट्रो माडलिंग शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
बता दें कि सीमांत जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां समय-समय पर पैराग्लाइडिंग, रीवर राफ्टिंग, शिलारोहण आदि गतिविधियां कराई जाती हैं। कुछ समय पूर्व यहां राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। पैराग्लाइडिंग स्थल विकसित नहीं होने से पैराग्लाइडिंग के आयोजन में दिक्क्त होती है।
विज्ञापन

-------------------
इनसेट कोट-
सीमांत जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावना है। इसलिए तीन पैराग्लाइडिंग स्थल विकसित किए जाएंगे। स्थल विकसित होने के बाद पैराग्लाइडिंग का आयोजन किया जाएगा। - वरुण चौधरी, सीडीओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed