फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three including BDC candidate attacked while dropping relative home

Pithoragarh News: रिश्तेदार को घर छोड़ने जा रहे बीडीसी उम्मीदवार सहित तीन पर किया हमला

Thu, 24 Jul 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three including BDC candidate attacked while dropping relative home
पिथौरागढ़। रिश्तेदार को घर छोड़ने जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार और उनके परिवार के सदस्यों पर 15-16 लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल उम्मीदवार ने इस मामले में कनालीछीना थाने में दो नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडेय ख्वांतड़ी सीट से जबकि उनकी पत्नी ममता पांडेय गुड़ौली सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य की उम्मीदवार हैं। जगदीश पांडेय ने कनालीछीना थाने में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार रात जब वह अपने रिश्तेदार को छोड़ने मितड़ा गांव जा रहे थे तभी 15-16 लोगों ने लोहे की रॉड, खुखरी और लाठी डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके साथ ही उनका पुत्र तनिष्क और बड़े भाई देवी दत्त पांडेय घायल हो गए। इसकी सूचना उन्होंने 112 नंबर पर दी। इसके बाद सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया। जानलेवा हमले में तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। तीनों का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि हमले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी। घायल हुए लोगों का प्राथमिकता के आधार पर उपचार किया गया। इस मामले में नामजद हमलावरों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed