फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Threatened to kill Didihat MLA Chufal

Pithoragarh News: डीडीहाट विधायक चुफाल को जान से मारने की धमकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill Didihat MLA Chufal
बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पूर्व मंत्री और डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को एसएमएस के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि वह उन्हें मानसिक रूप से परेशान करेगा। पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी विधायक चुफाल को पहले भी धमकी दे चुका है।
विज्ञापन

खूना गांव निवासी अनिल कापड़ी के मोबाइल से 21 जनवरी को डीडीहाट विधायक चुफाल को एसएमएस आया था। मैसेज में आरोपी ने विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह का कहना है कि डीडीहाट विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी ने पूर्व में भी गलती नहीं करने का दिया था शपथपत्र
पिथौरागढ़। विधायक चुफाल ने बताया कि तीन महीने पहले भी अनिल कापड़ी ने उन्हें धमकी दी थी। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी थी जिसके बाद उसने लिखित रूप से माफी मांग ली थी। इससे पहले विधायक ने उसे कोर्ट के माध्यम से नोटिस भिजवाया था जिसमें उसने ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का शपथपत्र भी दिया था। चुफाल ने बताया कि अनिल आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह कई बार अन्य के मोबाइल से फोन कर उन्हें धमकी देता रहता था। विधायक चुफाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-323, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार छह बार से विधायक हैं चुफाल
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल लगातार छह बार विधायक बन चुके हैं। चुफाल दो बार कैबिनेट मंत्री बनने के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संवाद

धमकी देने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह कहता है कि 25 साल पुराना अनिल कापड़ी जाग गया है। अब वह उन्हें चैन से जीने नहीं देगा। बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed