फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thousands of trees are burned four days, the loss of millions

चार दिन से जल रहे हजारों पेड़, लाखों का नुकसान

Mon, 11 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Thousands of trees are burned four days, the loss of millions
चार दिन से जल रहे हजारों पेड़, लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
 पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और बागेश्व जिले के कपकोट के वनों में चार दिन पूर्व से लगी आग बुझने के बजाय बढ़ते जा रही है। चार दिन के भीतर आग से हजारों पेड़-पौधों के साथ ही वन्य जीवों को नुकसान हो चुका है। विभागीय कर्मचारियों के साथ ही ग्रामीण भी हाथ पर हाथ धरे चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


मुनस्यारी तहसील के ग्राम पंचायत चामी भैंसकोट के वन पंचायत में तीन दिन से लगी आग ने 105 हेक्टेअर क्षेत्र में बांज, फल्यांट, काफल, बुरांश आदि कीमती पेड़ पौधों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। रामगंगा घाटी से लगे वन विभाग कपकोट रेंज के मुनधूरा, हल्द्वानी, केंचुआ, काभड़ी, भकुंडा, खेती, पाल्नाधूरा, कनोली तक आठ किमी क्षेत्र में आग से वनों को अत्यधिक मात्रा में नुकसान पहुंचा हुआ है। लोग जंगलों से उठ रहे धुंए का धुंआ देख रहे हैं फिर भी इन वनों में आग बुझाने के लिए कोई प्रयास तक नहीं कर रहे हैं। जंगल धधक-धधक कर जल रहे हैं। माना जा रहा है कि इन जंगलों में लगी आग का नतीजा कुछ समय बाद बरसात के मौसम में दिखाई देने लगेगा। बरसात शुरू होते ही हरियाली के स्थान पर जगह-जगह भूस्खलन दिखाई देगा। एक तरफ वनों को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया जाता है दूसरी ओर उनको सुरक्षित रखने के लिए किसी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन



गटघोरगाड़ी जंगल में महिलाओं ने बुझाई आग
नाचनी। वन पंचायत भैंसखाल से सटे गटघोरगाड़ी के जंगल में सोमवार दोपहर आग लगने से  4 हेक्टेअर क्षेत्र में आग से नुकसान हुआ। आग लगते देख सरपंच द्रौपती देवी के नेतृत्व में पार्वती देवी समेत तमाम महिलाओं ने जंगल जाकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed