फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Those ruling the country forgot their identity

देश में राज करने वाले अपनी पहचान भूले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Those ruling the country forgot their identity
थिरागढ़ में कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वीर सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान बहुत जरूरी है। सैनिकों की सीमा पर निगहबानी से हमारी सरहदें सुरक्षित हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाकर हमें अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई मगर आज देश में राज करने वाले अपनी पहचान ही भूल गए हैं।
विज्ञापन

राविवार को पिथौरागढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विण में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा सियाचिन स्ट्राइक, द्रास सेक्टर, कारगिल में घुसे देश के दुश्मनों का भगाने का काम सैनिकों ने ही किया। देश की सुरक्षा में सैनिकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है मगर आज भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों के साथ छलावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी गलतियों से कोई सबक नहीं लिया। भाजपा ने ऐसे नियम बना दिए हैं, जिसका खामियाजा पूर्व सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जो कौम अपने बुजुर्गों को भुला देती है, उस कौम की कभी तरक्की नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा 70 साल में देश में कांग्रेस शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र में कई कार्य किए। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसकी नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं अगर देश में विकास हुआ है और वो भारत को विश्व में अमेरिका से आगे ले जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने बुनियाद ढहाई है, वो खुद भी ढहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा पूर्व पीएम नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह ने देश के विकास में 1948 से 2014 तक कई कार्य किए। संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया ने किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य, ईसीएच कर्नल आरडी भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, भुवन पांडेय, मुकेश पंत, मनोज ओझा, ऋषेंद्र महर, दिनेश बिष्ट, पवन माहरा, दीपक लुंठी समेत कई शामिल रहे। कार्यक्रम में कर्नल रामदत्त जोशी को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक जारी रहेगा सम्मान कार्यक्रम
पिथौरागढ़। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा शहीदों का सम्मान कार्यक्रम 16दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके लिए उन्होंने विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, मयूख महर, रमेश कापड़ी, खजान गुड्डू, प्रदीप पाल समेत कई नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सैनिकों का सम्मान करने की बात कही।
इन्हें किया सम्मानित
पूर्व सैनिक देव सिंह भंडारी (104), वीरांगना सीमा देवी, नीरज सिंह, होशियार सिंह, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, जीके शर्मा, देवकी देवी, कृष्णानंद भट्ट, एसपी कर्नल गुलेरिया समेत कई 50 से अधिक सैनिकों को सम्मानित किया।
‘कांग्रेस वीरता पुरस्कार देने में सबसे आगे’
पिथौरागढ़। उन्होंने कहा कांग्रेस पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करती आई है। राज्य में कांग्रेस देश में सबसे अधिक वीरता पुरस्कार देने का काम किया था मगर आज भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए काम कर रही है।
मयूख की पीठ थपथपाई
पिथौरागढ़। पूर्व सीएम ने कहा कि पूर्व विधायक मयूख महर ने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए, जो आपके सामने हैं। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ में सड़कों का खूब निर्माण हुआ। मेरे कार्यकाल में मैंने डीडीहाट विधानसभा में भी कई कार्य कराए। इसके अलावा राज्य में चमोली में सड़कें बनी।
विकास एप लांच किया
पिथौरागढ़। पूर्व सीएम ने विकास एप लांच किया। इसके अलावा जय जवान जय किसान पोस्टर भी लांच किया। उन्होंने सभी से कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील की।
पिथौरागढ़ में 10 साल हुई भर्ती
पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा जब वे सांसद रहे तब पिथौरागढ़ और अमेठी में भर्ती कार्यालय खोले गए। अब डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में नहीं है।
चारों विधानसभा में मयूख को सौंपी जीत की जिम्मेदारी
पिथौरागढ़। पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूर्व विधायक मयूख महर को चारों विधानसभा सीट में उम्मीदवारों की जीत की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने कहा वे अपने विधानसभा के साथ ही डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट में भी कांग्रेस जीत सुनिश्चित कराएंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा अपने कार्यकाल में मयूख महर को मंत्री पद नहीं दे सका, उस कमी को 2022 में पूरा करूंगा।
राज्य को लंगड़ा बना दिया : रावत
पिथौरागढ़। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा भाजपा ने राज्य को लंगड़ा बना दिया है। राज्य के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा उनके तीन साल के कार्यकाल में 32 हजार भर्तियां हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार आएगी तो रोजगार के अवसर प्राप्त कराएंगे, जिन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी तो उन्हें स्वरोजगार या फिर न्याय योजना के तहत प्रतिमाह पांच हजार बोनस दिया जाएगा।
सरकार आई तो मुफ्त मिलेगी बिजली
पिथौरागढ़। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा अगर उनकी सरकार आई तो लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। पहले माह 100 यूनिट दूसरे माह 200 यूनिट बिजली हर घर को मुफ्त मिलेगी। सरकार आने पर हर माह 200 रुपये गैस सिलिंडर सब्सिडी भी दी जाएगी। रावत ने कहा केंद्र का उज्ज्वला गैस सिलिंडर लोगों के दिलों का जला रहा है। महंगाई के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
सैन्य परिवारों के बहाने चुनावी वैतरणी पार करने की आस
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख सियासी दल वोटरों को रिझाने में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी ने जहां एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश किया है वहीं भाजपा पांचवां धाम सैन्य धाम के निर्माण के लिए शहीद सम्मान यात्रा के जरिए शहीदों के गांव की मिट्टी एकत्र कर रही है। अब कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सैनिक परिवारों के सम्मान में कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं।

उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है और साढ़े चार लाख परिवार सैन्य पृष्ठभूमि के हैं। इनमें पूर्व सैनिकों की संख्या ही 1.30 लाख है जिसमें सबसे अधिक 24 हजार पूर्व सैनिक देहरादून में जबकि दूसरे स्थान पर 17 हजार पूर्व सैनिक पिथौरागढ़ जिले में हैं। प्रदेश में वीरांगनाओं की संख्या करीब 40 हजार है। सभी चुनावों में सैनिक और सैनिकों के परिवार राजनीतिक दलों का सियासी गणित बिठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में इस बार के चुनावों में भी सभी राजनीतिक दलों की नजर सैनिक परिवारों पर हैं। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवारों को रिझाने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी कोशिशों में जुटे हैं। प्रदेश की राजनीति में मजबूती से कदम जमाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी ने सैन्य अधिकारी कर्नल कोठियाल को सीएम का चेहरा बनाकर विपक्षी पार्टियों पर बढ़त बनाने की कोशिश की है। उधर, पांचवां सैन्य धाम निर्माण में जुटी भाजपा की यह कोशिश सैन्य परिवारों को अपने और नजदीक लाने में सफल भी हो सकती है। इसी तर्ज पर अब कांग्रेस ने भी सेनानियों, सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों और वीरांगनाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि सैन्य बहुल प्रदेश में कौन सियासी दल इस वोट बैंक को अपने पक्ष में करने में सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed