{"_id":"515ea031cb8d4a598a8585a29b0ba852","slug":"those-reporting-on-drying-tree-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ सुखाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ सुखाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंडाक में देवदार के पेड़ सुखाने में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान पोर्टल में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। समाधान पोर्टल में सिमलगैर निवासी विक्रांत पुनेड़ा ने चंडाक में निजी भूमि में छह पेड़ और सरकारी भूमि में सात पेड़ सुखाने की शिकायत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवदार के पेड़ सुखाना गंभीर मामला है। डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल इस मामले की जांच करें। साथ ही देवदार के पेड़ों को बचाने के लिए तारबाड़ भी करें। साथ ही यह भी कहा है कि जिले में पेड़ों को सुखाने और अवैध कटान के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए।
समाधान पोर्टल में दूसरा मामला बेड़ीनाग के कोटेश्वर मंदिर को जाने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने का दर्ज हुआ। इस मामले में मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि इस रास्ते को लोनिवि से हटाकर पर्यटन विभाग को दिया जाए और क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत की जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को भी कहा है। सीएम ने यह भी कहा है कि जिले के उच्चस्तरीय निजी विद्यालयों को इस शर्त पर जमीन दी जाए कि वह 30 प्रतिशत प्रवेश स्थानीय लोगों के बच्चों को दें।