{"_id":"572243804f1c1b8d07a916cf","slug":"those-muwani-water-corporation-office-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुवानी वालों का जल निगम दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुवानी वालों का जल निगम दफ्तर पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी कस्बे में पेयजल संकट से त्रस्त लोगों ने बृहस्पतिवार को 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आकर जल निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। कहा कि कस्बे में पेयजल संकट के लिए जल निगम जिम्मेदार है, क्योंकि 40 हजार लीटर की पेयजल टंकी बनाने के बावजूद लाइन नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि कस्बे की सात हजार आबादी पानी के लिए तरस गई है, जबकि हाल ही में लाखों रुपये लागत से योजना का निर्माण किया गया है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यदि जल निगम और जल संस्थान दोनों ही योजनाओं के निर्माण में सही तरीके से ध्यान देते तो समस्या पैदा नहीं होती। अधीक्षण अभियंता रंजीत धर्मशक्तू ने आश्वासन दिया कि तीन दिन में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि समस्या का जल्दी समाधान हो जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के साथ आए मुवानी के सामाजिक कार्यकर्ता डीबी पाल ने कहा कि मुवानी के आसपास के सभी स्रोत सूख गए हैं। सबसे बड़ी समस्या जानवरों के लिए पानी जुटाने की हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल समस्या का समाधान न हुआ तो पूरे क्षेत्र के लोग जल निगम दफ्तर में धरना देंगे। इस दौरान सोबन सिंह कार्की, रोहित पानू, कमलदीप सिंह, श्याम सिंह कार्की, हंस कुमार पाल, प्रधान मंजू देवी, किशन राम, जितेश खनका, राकेश भट्ट, त्रिभुवन खोलिया, बसंती, कमला, नीरू आदि थे।
विज्ञापन
योजना निर्माण में देरी से डीडीहाट वाले गुस्से में
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल से डीडीहाट के लिए प्रस्तावित पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण में हो रही देरी से लोगों में गुस्सा है। पहले नेताओं और अधिकारियों ने एलान किया था कि योजना का निर्माण मार्च 2016 तक हो जाएगा, ताकि गर्मी के सीजन में लोगों को पानी का संकट न झेलना पड़े, लेकिन धन की कमी के कारण एक वर्ष से योजना का काम ठप पड़ा है। अब योजना कब पूरी होगी कहा नहीं जा सकता। राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह बोरा ने कहा कि योजना को लेकर राजनीति तो बहुत हो गई है, लेकिन परिणाम शून्य हैं। उन्होंने कहा कि अब जल निगम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।