{"_id":"586a87554f1c1b0b52158867","slug":"things-do-not-change-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंकों के हालात बदले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के हालात बदले नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बैंकों के हालात बदले नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री ने जनता से 50 दिन का समय मांगा था, लेकिन 55 दिन पूरे होने के बाद भी यहां हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। सोमवार को बैंकों में भारी भीड़ रही। नए साल और सप्ताह का पहला दिन होने के कारण बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। पेंशनरों को अधिकतम 24 हजार रुपए का भुगतान मिल रहा है।
आज से बैंकों में सरकारी कर्मचारियों का वेतन भी आ गया है। वेतन का भुगतान लेने वाले भी बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे थे। इसके अलावा जिन फौजियों के परिवार शहर में किराए के कमरों में रहते हैं वह भी महीने का खर्च चलाने के लिए बैंकों से रुपया निकालने पहुंचे हैं। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कैश की दिक्कत नहीं है। लोगों को उनकी मांग के अनुसार एक हफ्ते में अधिकतम 24 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने अब तक काउंटर से भुगतान की सीमा नहीं बढ़ाई है। इस कारण लोगों को फिलहाल कैश के संकट से जूझना पड़ेगा। स्टेट बैंक में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों, आम लोगों के खाते हैं। इन सभी का दबाव स्टेट बैंक में रहता है। अन्य बैंकों में भी आज अपेक्षाकृत भीड़ ज्यादा रही।
आरबीआई से मिले मात्र 99 करोड़
स्टेट बैंक के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि नोटबंदी से पहले एसबीआई की मुख्य शाखा में 53 करोड़ रुपए के 500 और 1000 के पुराने नोट थे और नोटबंदी के बाद 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक 277 करोड़ के पुराने नोट जमा हुए। आरबीआई से अभी तक एसबीआई की मुख्य शाखा को मात्र 99 करोड़ रुपए ही मिल पाए हैं। 31 दिसंबर को सभी बैंकों ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए के पुराने नोट जमा किए।
विज्ञापन
छोटी शाखाओं में कैश की कमी
पिथौरागढ़। एसबीआई की मुख्य शाखा चेस्ट ब्रांच भी है। इसके अधीन नाकोट, झूलाघाट, वड्डा, बड़ाबे, सिटी ब्रांच, ऐंचोली, जाजरदेवल, कनालीछीना और देवलथल आते हैं। इनमें से कई बैंकों के अधिकारी 2-2 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं, परंतु चेस्ट ब्रांच से पैसा न मिला। इस कारण अधिकारी परेशान थे। उन्होंने कहा कि मुख्य शाखा अपने ग्राहकों को तो 24 हजार रुपए का भुगतान दे रही है लेकिन चेस्ट से जुड़ी शाखाओं को दो लाख रुपए भी नहीं मिल पा रहा है।
एटीएम से रुपए नहीं निकलने से लोग परेशान
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगे एटीएम में रुपए न होने से कई लोग परेशान रहे। ग्राहकों का कहना था कि एक ओर सरकार एटीएम से 2500 के स्थान पर 4500 रुपए निकलने के बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर एटीएम से रुपए नहीं निकल पा रहे हैं। सोमवार को नगर में लगे कई बैंकों के कई एटीएम से रुपए नहीं निकले।