{"_id":"614780f58ebc3e883a4c3df0","slug":"thieves-stole-16-tola-of-gold-and-cash-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-algra-pithoragarh-news-hld438537768","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगड़ा में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चुराया 16 तोला सोना और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगड़ा में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चुराया 16 तोला सोना और नकदी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल के अलगड़ा में चोरों ने ताला तोड़कर एक मकान से 16 तोला सोना और नकदी चुरा ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
शनिवार देर रात चोरों ने देवलथल तहसील के अलगड़ा में त्रिलोकी भट्ट के मकान का ताला तोड़कर सोना और नकदी चुरा ली। उनके पुत्र सतीश भट्ट ने बताया कि वह और उनके उनके भाई बाहर नौकरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व उनके पिता मेडिकल जांच के लिए बड़े भाई हेम चंद्र भट्ट के साथ हल्द्वानी गए थे। गांव में उनके दो मकान है। माता बसंती भट्ट पुराने घर में रहती है। सोना, नकदी और अन्य सामान सब नये मकान में रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर ने उसी कमरे का ताला और उसी लॉकर को तोड़ा है जिसमें नकदी, सोना और अन्य सामान रखा हुआ था।
पुलिस को सौंपी तहरीर में बसंती भट्ट का कहना है कि वह रात में खाना खाकर पुराने मकान में सो गई थी। सुबह उठने के बाद जब वह नये मकान की ओर गई तो दरवाजे का ताला और लॉकर टूटा मिला। लॉकर से नकदी और सोना गायब था। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरों का पता लगवाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी का खुलासा करने के लिए लगाया एसओजी को
पिथौरागढ़। अलगड़ा गांव के एक घर में हुई चोरी का संज्ञान लेते हुए एसपी लोकेश्वर सिंह ने एसओजी को चोरी का खुलासा करने के लिए लगा दिया है। उन्होंने थल थाना पुलिस और एसओजी को मामले की गंभीरता से जांच करते हुए शीघ्र चोरी को को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
बुजुर्गों भरोसे छोड़े गए हैं घर
पिथौरागढ़। पहाड़ के अधिकतर लोग रोजगार, बच्चों की पढ़ाई के लिए मैदानी क्षेत्रों का रुख कर गए हैं। गांव के बने घरों की सुरक्षा बुजुर्गों के भरोसे है। जिस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी आदि की घटनाएं बढ़ रही हैं, वह काफी चिंताजनक है। लोगों ने पुलिस और राजस्व टीम से रात के वक्त ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए गश्त करने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों का पता लगाने के लिए थल थाना पुलिस के अलावा एसओजी को लगाया गया है। शीघ्र चारों का पता लगा लिया जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।