फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mangalsutra stolen from old woman in Munsiyari

Pithoragarh News: युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला का लूटा मंगलसूत्र, मुनस्यारी पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 11:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Nov 2023 11:43 AM IST
सार

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में एक युवक ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। महिला के नाती की तहरीर पर मुनस्यारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

विज्ञापन
Mangalsutra stolen from old woman in Munsiyari
मंगलसूत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनस्यारी के फर्वेकोट टांगा गांव में एक युवक ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र और कानों से दो सोने के मुनड़े लूट लिए। महिला के नाती की तहरीर पर मुनस्यारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


गोल्फा गांव निवासी योगेश सिंह कोरंगा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 23 नवंबर की रात उसके नाना 80 वर्षीय मोहन सिंह परिहार और नानी भवानी देवी सोए थे। गोल्फा गांव के ही जगदीश सिंह कोरंगा ने उन्हें दरवाजा खोलने को कहा। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से भीतर घुसकर उसकी नानी के गले से मंगलसूत्र और दो मुनड़े लूट लिए। विरोध करने पर बेलचा और लाठी से हमला किया गया।
विज्ञापन


चलने फिरने में असमर्थ उसके नाना को भी चारपाई से गिरा दिया। नानी नाना के चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। इस दौरान उसका फोन और मास्क मौके पर ही छूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed