फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   They blew the electricity department's effigy

लोगों ने फूंका बिजली विभाग का पुतला

Sat, 04 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूराे/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)। Updated Sat, 04 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
They blew the electricity department's effigy
लोगों ने फूंका बिजली विभाग का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट क्षेत्र में पिछले चार दिन से बिजली गुल होने से लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साएं लोगों ने शनिवार को विद्युत विभाग का पुतला फूंका। लोगों ने बहुउद्देश्यीय शिविर में जा रहे जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को रोककर बिजली अव्यवस्था के बारे में बताया। लोगों ने दो दिन में बिजली सप्लाई सुचारु न करने पर यूपीसीएल के दफ्तर का घेराव करने की धमकी दी है।

व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने पुतला फूंकते हुए कहा कि क्षेत्र में एक महीने से लगातार बिजली कटौती की जा रही थी। 1 जून से क्षेत्र के लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता वीरजंग पाल ने डीएम के सामने बिजली विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्कोट, गर्खा, भागीचौरा, डांगटी, डुंगरा, गैड़ा, बगड़ीहाट समेत तल्लाबगड़ क्षेत्र में बिजली नहीं है जबकि नारायणनगर और नेपाल क्षेत्र में लगातार बिजली सप्लाई हो रही है। कहा कि विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार तक बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन शनिवार को भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


डीएम ने विद्युत विभाग से बात कर जल्द बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया। पुतला फूंकने वालों में दीप सिंह रावत, बलवंत भंडारी, महेंद्र जेठी, गोविंद रावत, तनुज पाल, खड़क राम, नारायण लुंठी, बहादुर सिंह बिष्ट, हरीश पाल, गोविंद पाल, खड़क भंडारी, हेमराज धामी, भूपेंद्र लुंठी, तारा सिंह बिष्ट, कैलाश भंडारी, संतोष मनौला, ललित पाल आदि शामिल थे। उधर, विद्युत विभाग के एसडीओ डीएस निखुर्पा का कहना है कि विद्युत लाइन में सुधार कार्य चल रहा है, जिससे बिजली सप्लाई में बाधा आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed