{"_id":"584d779a4f1c1b3d7f2c35c0","slug":"there-will-be-no-lapse-in-border-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sun, 11 Dec 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में अंतर्राष्ट्रीय झूलापुल का निरीक्षण करते एसएसबी के डीआईजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी के उपमहानिरीक्षक एसके ध्यानी ने कहा कि नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी की जाएगी। चौकसी में किसी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी। अपराधियों, संदिग्धों और तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। डीआईजी ध्यानी ने रविवार को यहां नेपाल सीमा का निरीक्षण किया और महाकाली पर बने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुल पर इसी तरह की चौकसी बरती जाए और अपराधियों को किसी प्रकार की ढील न दी जाए।
विज्ञापन
डीआईजी ने कहा कि नेपाल सीमा काफी संवेदनशील है और एसएसबी ने बड़ी मुस्तैदी के साथ इस सीमा पर अपराधों में काफी लगाम कसी है। एसएसबी 55वीं वाहिनी के कमांडेंट वीके सिंह ने डीआईजी को नेपाल सीमा पर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। बताया कि महाकाली के अवैध रास्तों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। रात के समय भी सीमा पर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसबी के सब एरिया आर्गेनाइजर ओमप्रकाश ने भी डीआईजी को कई जानकारियां दी। डीआईजी का पदभार संभालने के बाद उनका झूलाघाट का यह पहला दौरा था। उन्होंने झूलाघाट में एसएसबी की ई कंपनी के जवानों को संबोधित किया और आवश्यक निर्देश दिए। जवानों की समस्याओं को भी उन्होंने सुना।
विज्ञापन