फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There will be daily power cuts in Pithoragarh city from tomorrow for a week.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में कल से एक हफ्ते तक रोज कटेगी बिजली

Mon, 20 Apr 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
There will be daily power cuts in Pithoragarh city from tomorrow for a week.
पिथौरागढ़। यूपीसीएल की ओर से नगर क्षेत्र में 11 केवीए बिजली लाइन का निर्माण किया जाना है। इस कारण बुधवार से अगले एक हफ्ते तक नगर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

यूपीसीएल के मुताबिक, 22 से 28 अप्रैल तक नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 11 केवीए बिजली लाइन का निर्माण किया जाना है। इस कारण बुधवार से रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। ऐसे में साफ है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। यदि पूरे दिन बिजली बाधित रही तो इसका असर बाजार और कारोबार पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली संचालित कारोबार ठप होने से संबंधित क्षेत्र के व्यापारी भी प्रभावित होंगे। यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि पिथौरागढ़ उपखंड के टाउन क्षेत्र में रिंगमेन 11 केवीए बिजली लाइन का निर्माण करने के लिए यह कटौती की जानी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब किस क्षेत्र में होगी बिजली कटौती

तिथि प्रभावित क्षेत्र
22 अप्रैल जाखनी, घुप्पौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, अपटेक से कोतवाली रोड, पांडेगांव क्षेत्र
23 अप्रैल ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड क्षेत्र
24 अप्रैल धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई पुलिया, बस्ते, सिल्थाम क्षेत्र
25 अप्रैल ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड क्षेत्र
26 अप्रैल धारचूला रोर्ड, ग्रिफ बैंड, रई पुलिया, बस्ते, सिल्थाम क्षेत्र
27 अप्रैल जाखनी, घुप्पौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, अपटेक से कोतवाली रोड, पांडेगांव क्षेत्र
28 अप्रैल जाखनी, घुप्पौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, कोतवाली रोड, पांडेगांव, जीआईसी क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed