फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There were 35 family getaway usal

उसैल से 35 परिवार कर गए पलायन

Mon, 05 Sep 2016 10:30 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Sep 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
There were 35 family getaway usal
उसैल से 35 परिवार कर गए पलायन - फोटो : अमर उजाला

मात्र सड़क से ही पलायन रोकने की पहल परवान चढ़ती नहीं दिख रही। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर सातशिलिंग-थल मोटर से लगे उसैल गांव में सड़क से जुड़ने के बाद पलायन की मार पड़ी है। सड़क बनने से पहले गांव में 65 परिवार रहते थे। अब 30 रहते हैं। बेहतर सुविधाओं के लिए लोग अपने पुरखों की थाती को छोड़कर पिथौरागढ़, हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली शहरों में बस गए।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के नजदीक सातशिलिंग से थल के लिए सड़क का निर्माण वर्ष 1983 में हुआ। उसैल के लोग बताते हैं कि सड़क बनने से पहले गांव के बालकृष्ण पांडे के परिवार ने पलायन किया था। सड़क बनने के बाद अन्य असुविधाएं गांव के लोगों को कचोटने लगी। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लोग गांव छोड़ने लगे। हरगोविंद पांडेय, प्रकाश पांडेय, कांति बल्लभ पांडेय, मोहन पांडेय, प्रकाश पांडेय, पूरन पांडेय समेत 35 परिवार अब तक पलायन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


गांव के गंगा दत्त पांडेय, प्रयाग दत्त पांडेय, जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार कहते हैं कि गांव को खाली होते देख मन को पीड़ा पहुंचती है। जो लोग गांव से जा रहे हैं, वह भी खुश होकर नहीं जाते। अपने पुरखों की मिट्टी को छोड़ते समय उन लोगों की आंखों में भी आंसू होते हैं। बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध न होने से गांव खाली हो रहे हैं। इन हालात में पलायन रोकने की बात बेमानी के सिवा और कुछ नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन



रही सही कसर सुअर, बंदर पूरी कर रहे 
आधे से अधिक खाली हो गए उसैल गांव के लोग कहते हैं कि सरकार मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रही है। रहीसही कसर जंगली सुअर और बंदरों ने पूरी कर दी है। सुअर और बंदरों से निजात दिलाने में भी सरकारी तंत्र फेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed