{"_id":"66576521182075a79a05b363","slug":"there-is-no-treatment-for-snake-bites-in-valley-areas-pithoragarh-news-c-243-1-shld1007-103259-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घाटी वाले क्षेत्रों में नहीं है सांप के काटे का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घाटी वाले क्षेत्रों में नहीं है सांप के काटे का इलाज
Wed, 29 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में सर्पदंश के इलाज की सुविधा नहीं है। ऐसे में कई बार संबंधित व्यक्ति की जान पर बन आती है।
जिले के पीपली, जौलजीबी, बलुवाकोट, बंगापानी, बरम, नाचनी, थल, बांसबगड़, घाट, झूलाघाट से लेकर पंचेश्चर तक का क्षेत्र घाटी में बसा है। काली और रामगंगा नदी के किनारे बसे इन गांवों में गर्मी शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाएं होने लगती हैं। बरसात में सर्पदंश के अधिक मामले देखने को मिलते हैं लेकिन इन क्षेत्रों में सांप के काटे के इलाज की सुविधा नहीं है। सर्पदंश का इलाज सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल में ही है।
कई बार सर्पदंश का पता देर से चलता है। ऐसे में जब तक मरीज को सीएचसी या जिला अस्पताल ले जाया जाता है उसकी जान पर बन आती है। घाटी वाले क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को एलोपैथिक अस्पतालों में भी एंटी वेनम उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी वेनम जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जब सर्पदंश की घटना होती है तो लोगों को तत्काल संबंधित व्यक्ति को नजदीकी सीएचसी या जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए ताकि समय पर एंटी वेनम देकर जीवन बचाया जा सके।
नगर के बस पार्किंग स्थल में सांप ने श्रद्धालु को डंसा
टनकपुर (चंपावत)। नगर की बस पार्किंग स्थल पर एक श्रद्धालु को सांप ने डंस लिया। उसे हालत गंभीर होने पर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यूपी के जिला सीतापुर, थाना मछरेटा, बलसूवा निवासी अश्विनी (21) पुत्र राजेश कुमार परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। उसने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन किए। मंगलवार की शाम को वह सिद्धबाबा के दर्शन कर लौट रहा था कि बस पार्किंग स्थल के पास अचानक उसके पांव में सांप ने डंस दिया। डाॅ. आफताब आलम ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। संवाद