{"_id":"6730edc9cb30106b1e0d35f3","slug":"there-is-no-health-facility-in-pangla-of-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-120053-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला के पांगला में नहीं है स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला के पांगला में नहीं है स्वास्थ्य सुविधा
Sun, 10 Nov 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत धारचूला तहसील के पांगला क्षेत्र में उपचार के लिए कोई अस्पताल नहीं है। क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हाेने पर 40 किमी दूर धारचूला जाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित पांगला में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है।
तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी शकुंतला दताल ने सीएम और पिथौरागढ़ के सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर स्थित पांगला गांव की दूरी धारचूला तहसील मुख्यालय से 40 किमी है।
इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इस क्षेत्र में बुखार, खांसी जुकाम होने पर भी लोगों को दवा के लिए संयुक्त अस्पताल धारचूला पहुंचना पड़ता है। बरसात के मौसम में सड़क बंद होने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
समाजसेवी दताल का कहना है कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पांगला में स्वास्थ्य केंद्र खुलने पर स्थानीय लोगों, देश भर से आने वाले पर्यटकों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने दुर्गम पांगला क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।