फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no family for marriage, the girl commits suicide by consuming poison

Pithoragarh News: शादी के लिए परिजन नहीं, युवती ने जहर खाकर जान दी

Thu, 21 Dec 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
There is no family for marriage, the girl commits suicide by consuming poison
पिथौरागढ़। परिजनों के प्रेम विवाह करने से मना करने पर देवलथल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पूर्व युवती ने प्रेमी को मैसेज कर दिया था। युवक अपने परिजनों को लेकर युवती के घर पहुंचा और युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेसुध मिली। प्रेमी उसे बचाने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देवलथल तहसील के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती और तहसील के ही दूसरे गांव निवासी 21 वर्षीय युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने जब अपने परिजनों से प्रेमी के साथ विवाह करने की बात कही तो परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद युवती अपने कमरे में गई और परिजनों के शादी के लिए नहीं मानने का मैसेज प्रेमी को भेजा। उसने मैसेज में लिखा कि परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं इसलिए वह आत्महत्या कर रही है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमी अपने परिजनों को लेकर युवती के गांव पहुंचा और उसके कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में युवती बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। आननफानन युवक युवती को जिला अस्पताल ले गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हिमांशु पंत का कहना है कि युवती और युवक के मैसेज देखने के आधार पर पता चला है कि उनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों का शादी के लिए मना करने के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए थल थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--
112 में युवक के किसी दोस्त ने दी सूचना
पिथौरागढ़। थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार का कहना है कि 112 नंबर पर प्रेमी युवक के किसी दोस्त ने युवती के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवती का शव पिथौरागढ़ ले जाया जा चुका था। अभी मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed