फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is a complete arrangement for the treatment of people burnt by fire

Pithoragarh News: आग से झुलसे लोगों के इलाज की है पूरी व्यवस्था

Sun, 06 Apr 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
There is a complete arrangement for the treatment of people burnt by fire
पिथौरागढ़/चंपावत। गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में जले हुए व्यक्ति के प्राथमिक उपचार के लिए सभी दवाइयां और उपकरण मौजूद हैं। अस्पताल में आठ बेड का बर्न वार्ड उपलब्ध है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में जंगलों के साथ ही घरों में आग लगने की घटनाएं होती हैं। कई बार आग की चपेट में आने से लोग झुलस जाते हैं। सीएमओ डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि जलने के मामले आने पर मौजूदा संसाधनों के अनुसार उपचार की व्यवस्था की गई है। जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य कर्मियों को दवा सहित अन्य संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह चंपावत में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें चार बेड हैं। टनकपुर और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में दो-दो बेड के बर्न वार्ड बनाए गए हैं। झुलसे लोगों के इलाज के लिए सर्जन और फिजिशियन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बर्न वार्ड की अलग गाइडलाइन हैं, इसका अनुपालन किया जा रहा है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। आग से झुलसे लोगों का प्राथमिकता के साथ इलाज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में जल चुका है 9.75 हेक्टेयर जंगल

पिथौरागढ़। फायर सीजन शुरू होने के बाद पिथौरागढ़ जिले में आग की 10 घटनाओं में 7.25 हेक्टेयर सिविल और 2.50 हेक्टेयर आरक्षित वन को नुकसान पहुंचा है। वनों में आग लगने की घटनाएं न हों इसके लिए वन विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके अलावा आग लगने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों के किनारे लगने वाली आग बुझाने में फायर ब्रिगेड भी सहयोग कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed