फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ...then will the taste of Ogla Paratha be lost?

Pithoragarh News: ...तो क्या खत्म हो जाएगा ओगला के पराठे का स्वाद

Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
...then will the taste of Ogla Paratha be lost?
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पराठे के लिए प्रसिद्ध ओगला के पराठे कहीं अतीत का हिस्सा ना बन जाएं।ओगला में चलने वाले होटलों को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एनएच किनारे की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के हाईकोर्ट के निर्देश के बाद से पूरे राज्य में अक्रिमण हटाओ अभियान तेजी से चल रहा है। पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाइवे में आने वाले ओगला के कई ढाबे और होटल व्यवसायियों को वन विभाग ने सड़क के किनारे से होटल, ढाबे हटाने के नोटिस थमा दिए हैं।
विज्ञापन

ओगला निवासी अजय अवस्थी का कहना है कि ओगला के इन ढाबों में राज्य के सबसे प्रसिद्ध पराठे मिलते हैं। इन पराठों को खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। करीब 30 साल से सड़क किनारे यह ढाबे खुले थे। अब वन विभाग ढाबे वाले स्थानों को अपना बताकर ओगला के अस्तित्व को खत्म करने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने 15 दिन में ढाबों और होटल को हटाने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed