फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Then snow on the high peaks

ऊंची चोटियों पर फिर हिमपात

Tue, 31 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Tue, 31 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Then snow on the high peaks
हिमपात - फोटो : अमर उजाला

धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार सुबह फिर से हिमपात हुआ। मुनस्यारी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।

विज्ञापन


मुनस्यारी के पास पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर मंगलवार को फिर से बर्फ गिरी। धारचूला तहसील में गुंजी, कालापानी, लिपुलेख में मंगलवार को भी जमकर हिमपात हुआ है। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर लगातार बर्फ गिर रही है। बूंदी से आगे पैदल रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच घाटी वाले इलाकों में दिन का तापमान तो बढ़ने लगा है, लेकिन सुबह कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन


अस्कोट में ओलों के साथ बारिश
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मंगलवार शाम 5.20 बजे अस्कोट, गर्खा, भागीचौरा, नारायणनगर, कूटा, जमतड़ी, उड़मा, बस्तड़ी, तल्लाबगड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, मसूर की फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। सुबह से यहां मौसम सामान्य था, लेकिन अपरान्ह में घने बादल घिर आए। मौसम में अचानक आई तब्दीली से ठंड का असर बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed