फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   theft in dhwaj mandir

ध्वज मंदिर के ताले तोड़कर नगदी और बर्तन चुराए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
theft in dhwaj mandir
ध्वज मंदिर में अराजकत्तवों ने ताला तोड़कर नगदी और सामान चुरा लिया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बेखौफ बदमाशों ने ध्वज मंदिर के ताले तोड़ 50 हजार रुपये और बर्तन उड़ा लिए। बाबा ने चोरों को पकड़ने की मांग को लेकर राजस्व पुलिस के साथ ही जाजरदेवल थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाबा हनुमान गिरी ने बताया कि वो 14 फरवरी की रात किसी जरूरी काम से पिथौरागढ़ बाजार आए थे। उन्होंने बताया कि मंदिर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने उनकी धर्मशाला के ताले तोड़ दिए। कहा चोरों ने उनके पास रखी 50 हजार रुपये की नगदी, बर्तन और कपड़े चुरा लिए। कहा कि इससे पूर्व भी कई बार मंदिर में चोरी की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से चोरी के आरोपी को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। जाजरदेवल थानाध्यक्ष पीआर आगरी का कहना है कि बाबा हनुमान गिरी की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मंदिर के राजस्व क्षेत्र में होने मामले की जांच राजस्व पुलिस भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण लोहनी और सीमा राणा का कहना है कि शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण कर चोरी में लिप्त तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। दो दिन पूर्व ही चोरों ने ख्वांकोट के छुरमल मंदिर से सोने और चांदी के छत्र और तांबे के बर्तन चोरी कर लिए थे। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
बेखौफ बदमाश मंदिर को भी पहुंचा रहे हैं नुकसान
पिथौरागढ़। सड़क से दूरी अधिक होने का फायदा उठाकर बेखौफ बदमाश रात के वक्त मंदिर में जाकर अराजकता फैला रहे हैं। कुछ समय पूर्व चोरों ने मंदिर को जाने वाली पूरी विद्युत लाइन को तोड़ दिया था। अराजक तत्व मंदिर को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी ने अराजक तत्वों को पकड़ने की मांग की है।

लोगों ने की घटना की निंदा
पिथौरागढ़। ध्वज मंदिर में हुई चोरी के बाद लोगों ने घटना की निंदा की है। सतगढ़ के राजेंद्र कापड़ी ने कहा कि मंदिर में हो रही इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। उन्होंने शीघ्र ही अराजक तत्वों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed