फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Theater in the first place to Pithoragarh Jijiaisi

थियेटर में जीजीआईसी पिथौरागढ़ को पहला स्थान

Wed, 14 Sep 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Theater in the first place to Pithoragarh Jijiaisi
कला उत्सव के दौरान रंगमंचीय प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

जिला स्तरीय कला उत्सव-2016 के थियेटर वर्ग में गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने पहला स्थान पाया। गंगोलीहाट विकासखंड का राजकीय इंटर कॉलेज दशाईथल दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में हुई प्रतियोगिता के नृत्य कला वर्ग में जीजीआईसी ऐंचोली पहले, जीआईसी दशाईथल दूसरे, जीजीआईसी कनालीछीना तीसरे स्थान पर रहा। संगीत कला प्रतियोगिता में जीजीआईसी कनालीछीना ने पहला, गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़ ने दूसरा, जीआईसी दशाईथल तीसरे स्थान पर रहा। दृश्यकला प्रतियोगिता में गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़ ने पहला, जीआईसी दशाईथल ने दूसरा, जीआईसी कनालीछीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, मुख्य शिक्षाधिकारी एके जुकरिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों के सम्मान में एलडब्ल्यूएस की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। प्रतियोगिता में गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़ ने पहाड़ी रामलीला का मंचन किया। जीआईसी दशाईथल ने छलिया नृत्य, जीजीआईसी धारचूला ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जीजीआईसी ऐंचोली ने थाली नृत्य की प्रस्तुति दी। जीजीआईसी कनालीछीना ने रं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed